फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में चले लाठी-डंडे: मां-बेटे को घर से खींचकर पीटा, लोहे के पाइप और धारदार हथियारों से हमला; एक गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में दबंगों ने घर में घुसकर हमला बोला। मां-बेटे को घर से जबरन बाहर खींचकर ले गए। मां-बेटे पर लाठी-डंडों, सरिया और धारदार नारियल काटने वाले चाकू से हमला किया। इस हमले में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दबंगों ने बोला हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित कृष्णा बाग कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक मां और उसके बेटे पर लोहे के पाइप और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को घर से खींचकर गली में ले जाकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


">http://

 
विज्ञापन

कृष्णा बाग कॉलोनी निवासी इशराजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उनके घर के सामने निसार, सत्तार, बबलू और शबाना नामक लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी उनके घर में घुस आए और उन्हें व उनके बेटे शाहिद को जबरन बाहर खींचकर ले गए। सभी ने मिलकर मां-बेटे पर लाठी-डंडों, सरिया और धारदार नारियल काटने वाले चाकू से हमला किया। इस हमले में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि आरोपी सत्तार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें