फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: बीच सड़क पर मां-बेटे पर हमला, मारपीट कर दोनों किए लहूलुहान; जानें मामला

Wed, 22 Jan 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रामबाग चौराहे पर मां-बेटे के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। दोनों को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
मां-बेटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग चाैराहे से ऑटो में सवार होकर जा रही महिला और उनके बेटे से दूसरे ऑटो में सवार कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि सोने की चेन लूटने के विरोध पर युवकों ने हमला बोला। पुलिस मामला मारपीट का बता रही है। रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बसेरा काॅलोनी, दयालबाग निवासी प्रीति देवी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3 बजे बेटे प्रदीप के साथ बल्केश्वर निवासी नौशाद के ऑटो से रामबाग स्थित हनुमान नगर आई थीं। वापस लौटते समय रामबाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से ऑटो में सवार युवक आए। आरोप लगाया कि एक युवक ने उनकी चेन तोड़ ली। चालक ने पीछा कर आरोपियों का ऑटो रोक लिया।

 इस पर युवकों ने हमला बोल दिया। मां-बेटे से मारपीट की। वह लहूलुहान हो गए। चालक का भी सिर फोड़ दिया। राहगीरों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे ऑटो में बैठाकर कमला नगर थाने ले आए। बाद में कमला नगर पुलिस ने आरोपी को एत्माद्दौला पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट का मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें