वृंदावन कोतवाली में जप्त वाहन से भरा हुआ परिसर।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली वृंदावन परिसर कबाड़खाना बन गई है। कोतवाली परिसर में हर तरफ जब्त किए पुराने वाहनों की भरमार है। परिसर में स्थान न होने के कारण उन्हें सड़क पर भी खड़ा कर दिया गया है।
वृंदावन कोतवाली में प्रवेश करते ही कबाड़ हो चुके पुराने जब्त वाहन सबसे पहले देखने को मिलेंगे। एक तरह मोटरसाइकिल की कतार लगी हुई है तो एक तरफ चार पहिया वाहनों की भरमार है। एक तरफ बने कार्यालय कक्ष को छोड़ दें तो संपूर्ण कोतवाली परिसर पुराने वाहनों से भी भरा हुआ है।
स्थिति की गंभीरता का आकलन कोतवाली के बाहर सड़क किनारे खड़े वाहनों को देखकर भी किया जा सकता है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत इनकी नीलामी होती है।