फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी में बढ़े सर्वाधिक युवा मतदाता

Thu, 12 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़े नए युवा मतदाता
विज्ञापन
इस विधानसभा चुनाव में 53 हजार से अधिक नए मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। फाइनल सूची में सबसे अधिक नए मतदाता फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। इनमें सबसे अधिक युवा पुरुष मतदाता फतेहपुर सीकरी तथा युवा महिला मतदाता खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची का गुरुवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसके तहत अब जिले में कुल 32,42,858 मतदाता हो गए हैं। इसमें 18 से 19 साल के बीच के 53,221 नए मतदाता हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मालपाणी के अनुसार, एक जनवरी के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियां अंतिम रूप से तैयार हो गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, गुरुवार को जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों, तहसील स्तर पर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय में अवलोकन के लिए नि:शुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन



18-19 साल के नये मतदाता
विधानसभा    पुरुष    महिला    अन्य    कुल
एत्मादपुर    2986    2585    0    5571
छावनी    2122    1795    1    3918
दक्षिण    1848    1592    2    3442
उत्तर    1590    1133    1    2724
ग्रामीण    2713    2225    0    4938
फतेहपुर सीकरी    5350    4487    5    9842
खेरागढ़    3655    4879    0    8534
फतेहाबाद    4718    3950    1    8669
बाह    2860    2723    0    5583
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें