एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को लौटाया नहीं गया। सभी को देखा गया। डॉक्टर के अवकाश पर होने का असर मरीजों और मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पर नहीं पड़ने दिया गया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को रिकॉर्ड मरीज पहुंचे। 65 चिकित्सकों के अवकाश पर होने के बाद भी बाकी स्टाफ ने 3,185 मरीजों को विभिन्न विभागों की ओपीडी में देखा। पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार लगी। धक्का-मुक्की हुई। ओपीडी का रिसेप्शन हाल खचाखच भरा हुआ था। मरीजों कोे पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने में करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में ही 585 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। सर्दी, जुकाम, खांसी के साथ सांस और ब्लड प्रेशर के रोगियों की संख्या अधिक रही। मेडिसिन के बाद हड्डी रोग विभाग में सर्वाधिक 474 मरीज आए। सर्जरी की ओपीडी में 182 मरीजों को परामर्श दिया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को लौटाया नहीं गया। सभी को देखा गया। डॉक्टर के अवकाश पर होने का असर मरीजों और मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पर नहीं पड़ने दिया गया।