फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों का बढ़ा प्रकोप: डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए की जा रही ये तैयारी, स्वास्थ्य विभाग चलाएगा अभियान

Sun, 29 Mar 2026 02:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में एलाइजा किट से जांच होगी। यहां भी स्टॉक है। शहर-देहात में 112-112 क्षेत्रों में संबंधित विभागों को फॉगिंग-सफाई के लिए अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
मच्छर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मच्छर का प्रकोप बढ़ने से लोगों को खुजली, एलर्जी हो रही है। डेंगू-मलेरिया का भी खतरा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करेगा। इसमें टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए स्क्रीनिंग भी करेंगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शहर और देहात क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 50- 50 रैपिड किट उपलब्ध करा दी गई हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में एलाइजा किट से जांच होगी। यहां भी स्टॉक है। शहर-देहात में 112-112 क्षेत्रों में संबंधित विभागों को फॉगिंग-सफाई के लिए अवगत करा दिया है।

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि अभी डेंगू का खतरा नहीं है। जनवरी में डेंगू के तीन और मलेरिया का एक मरीज मिला था। अभी तक नया कोई मरीज नहीं मिला है। अभी क्यूलेक्स प्रजाति का मच्छर काट रहा है। इससे अपने क्षेत्र में बीमारी नहीं होती है। ये गंदे पानी और अंधेरे में पनपता है। ऐसे में आसपास साफ-सफाई रखें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें