पुलिया छोटी होने के कारण इसे तोड़कर बनाया जा रहा है। इसके लिए रास्ता बंद कर दिया गया। इससे मरीज-तीमारदारों और डॉक्टरों को मोती कटरा रोड से ही गुजरना पड़ रहा है। वाहनों का लोड बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नगर निगम ने पुलिया बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे एसएन से गुजरने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। मोती कटरा रोड से वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन मार्ग संकरा होने से जाम लग रहा है। इसमें फंसकर मरीज भी परेशान हो रहे हैं। माैके पर किसी पुलिसकर्मी की तैनाती न होने से परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग के पास से गुजरने वाले नाले को ढका जा रहा है। पुलिया छोटी होने के कारण इसे तोड़कर बनाया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को रास्ता बंद कर दिया गया। इससे मरीज-तीमारदारों और डॉक्टरों को मोती कटरा रोड से ही गुजरना पड़ रहा है। वाहनों का लोड बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। लंबा जाम लगने से मरीज और तीमारदार परेशान होते रहे।