फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पागल बंदर का ऐसा खौफ, 'बंदूक' लेकर घर से निकलते हैं लोग, अब तक 100 घायल

Tue, 31 Dec 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। शहर के जयसिंहपुरा मोहल्ले में तो एक बंदर ने उत्पात मचा रखा है। उसने 10 दिनों में 100 से अधिक लोगों को हमला कर घायल कर दिया है। इससे मोहल्ल में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कई बार वन विभाग और नगर निगम से शिकायत की, लेकिन अभी तक बंदर को पकड़ा नहीं गया है। 
विज्ञापन


जयसिंहपुरा मोहल्ले के लोगों का कहना है कि हमला करने वाला बंदर पागल है। मैथोडिस्ट अस्पताल से लेकर स्पंदन अस्पताल के बीचपागल बंदर का आंतक है। दहशत का आलम यह है कि मोहल्ले के लोग घर से बाहर जाने के लिए हाथ में लाठी, डंडा या एयरगन लेकर निकलते हैं। 

स्थानीय भाजपा नेता अनीष वर्मा ने बताया कि इलाके में पागल बंदर का आंतक है। राह चलते लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर देता है। जयसिंहपुरा के कन्हैया शर्मा बताते हैं कि बंदर के डर से बच्चे तो घर में कैद हो गए हैं। जल्द ही इस बंदर को नहीं पकड़ा गया तो यहां केलोग आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन

अकेला देख राहगीर पर करता है हमला

लोगों ने बताया कि पागल बंदर अकेला देखकर राहगीर पर हमला करता है। यह बंदर सुबह और दोपहर को दिखाई देता है, लेकिन शाम ढलते ही कहां चला जाता है, इसका किसी को कुछ भी नहीं पता। हमले बढ़ने पर लोगों ने बंदर की तलाश शुरू की। दो दिन तो पागल बंदर ने हमला नहीं किया, लेकिन सोमवार को फिर कई लोगों पर हमला कर दिया। 

बंदर के हमले से घायल लोगों का इलाज डॉ. खेम सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास बंदर द्वारा काटने के दर्जनों मामले आए हैं। किसी की टांग में बंदर ने काटा तो पांच टांके लगाने पड़े तो किसी के सिर में काट खाया, वहां भी टांके लगाए गए। हर उम्र के लोगों पर बंदर हमला कर रहा है। 
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

तेजस्वी वशिष्ठ (16), मोहन गुप्ता (42), रोहित (12), दक्ष (8), राजीव(35), फूलवती (48), भूपेंद्र(21), उमेश (40), सत्यप्रकाश (50), राम (24), आरती (33), शांतिदेवी (55), पुरुषोत्तम (60), शांति (58), दिलीप (22), हरि सिंह वाल्मीकि (50), रवि धाकड़ (28), मुकेश (46), नवल (42) बंदर के हमले से घायल हुए हैं। 

जयसिंहपुरा के श्याम बघेल ने बताया कि नगर निगम और वन विभाग को शिकायत की, लेकिन पागल बंदर अभी तक नहीं पकड़ा गया है। वहीं महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि नगर निगम की टीम को भेजकर जल्द ही बंदर को पकड़वाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें