मैनपुरी जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप खत्म नहीं हो रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में तीन और मरीजों की बुखार, डायरिया और सांस की दिक्कत के चलते मौत हो गई। पिछले चार माह में जिले में 110 मरीजों की मौत हो चुकी है।
किशनी क्षेत्र के गांव रविदासपुर निवासी रामनिवासी की तीन साल की पुत्री सृष्टि बुखार से पीड़ित थी। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार को उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुरावली क्षेत्र के गांव सुजरई निवासी दिवारीलाल की 50 वर्षीय पत्नी तारावती को पिछले दो दिनों से सांस की दिक्कत थी। परिजनों ने उन्हें बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान गुरुवार को तारावती की मौत हो गई।