बाह। फरीदाबाद में हलवाई का काम करने वाले बाह के खोड़ गांव के रवि को जहरखुरानों ने रोडवेज बस में बेहोश कर लूट लिया। उसे इलाज के लिए बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
खोड़ गांव निवासी रवि अपने भाई के साथ फरीदाबाद में ठेके पर हलवाई का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को फरीदाबाद से रात्रिकालीन रोडवेज बस से बाह के लिए चले थे। रास्ते में सहयात्री बने जहरखुरानों ने बातचीत के दौरान दोस्ती गांठ ली। बाद में चाय के साथ बेहोश करने वाला कोई पदार्थ पिला दिया। बेहोश होने के बाद उसके पास से नकदी और सामान लूट लिया। बाह में बेहोश मिले रवि की सूचना बस के स्टाफ ने परिजन को दी और इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। परिजन ने बताया कि रवि के पास से करीब 5 हजार रुपये और सामान था, जिसे जहरखुराने लूट ले गए हैं। संवाद