फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजनगरी में 40 से ज्यादा अवैध नशा मुक्ति केंद्र हो रहे संचालित, इन केंद्रों को बना दिया यातना गृह

Fri, 24 May 2024 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में नशा मुक्ति केंद्रों को यातना गृह बना दिया गया है। जिले में विभिन्न स्थानों पर 40 से ज्यादा अवैध नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
नशे की लत। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बजरंग नगर की तरह शहर में राजीव नगर, आदेश नगर, सोहल्ला, देवरी रोड, शाहगंज, दयालबाग, ट्रांस यमुना कॉलोनी, ग्वालियर रोड पर 40 से ज्यादा नशा मुक्ति केंद्र अवैध रूप से चल रहे हैं। यह सिर्फ नाम के नशा मुक्ति केंद्र है। मरीजों के लिए यह यातना गृह सरीखे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो की जांच की तो मरीजों की पिटाई, दवाएं, खाना न देने का खुलासा मरीजों ने रोते हुए किए।

विज्ञापन


इन केंद्रों पर हर माह मरीजों से 20 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। शहर में दीवारों पर नशा मुक्ति केंद्रों के सिर्फ फोन नंबर लिखे गए हैं। गांव देहात में एजेंट घूमकर नशा मुक्ति केंद्र में मरीज ला रहे हैं । दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने पहलवान नशा मुक्ति केंद्र और उजाला नशा मुक्ति केंद्र में छापे मारे थे, जहां न डॉक्टर मिले, न नर्स। 

यह दोनों केंद्र बिना पंजीकरण के चलते पाए गए। ऐसे 40 से ज्यादा नशा मुक्ति केंद्र और संचालित हैं। इनका पंजीकरण ही नहीं है। केंद्रों पर भर्ती मरीजों ने बेल्टों से पिटाई और दवाएं न देने, खाने की गुणवत्ता बेहद खराब होने की शिकायतें की थीं। इन दोनों केंद्रों में भर्ती मरीजों को घर जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने समय दिया है।

मेडिकल कॉलेज में निशुल्क इलाज

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नशे के मरीजों को निजी नशा मुक्ति केंद्र की जगह एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए जाना चाहिए। यहां निशुल्क इलाज की व्यवस्था है। इसी तरह मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भी निशुल्क इलाज होता है। बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों पर छापे के बाद भर्ती मरीजों को ले जाने के लिए परिजन से कहा गया था। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी कि कितने मरीज अब तक जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें