फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: असंगठित क्षेत्र के 100 से अधिक नव प्रवर्तकों ने लगाए स्टॉल

Tue, 23 Sep 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो30श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित  नव प्रदर्शन प्रदर्शनी का अवलोकन करते सदर विधायक देवेंद्
विज्ञापन
कासगंज। जिला विज्ञान क्लब ने श्री गणेश इंटर कॉलेज में सोमवार को नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया। असंगठित क्षेत्र के 100 से अधिक नव प्रवर्तकों ने स्टॉल लगाकर अपने नवाचार प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

शुभारंभ एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और सीडीओ सचिन ने फीता काटकर किया। माया देवी पब्लिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने बैंड की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। एमएलसी ने कहा कि जनपद के नवाचारों के लिए आगे बढ़ाने के लिए जिला विज्ञान क्लब एक अच्छा पायदान है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने छात्रों द्वारा बनाए गए नवाचारी मॉडलों में स्मार्ट रोबोट, ड्रोन, स्प्रे मशीन, ऑटोमेटिक रेलवे डिवाइस आदि मॉडलों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के नोडल समन्वयक बेसिक राज बहादुर ने किया। प्रदर्शनी में जिला उद्योग केंद्र ,हार्टिकल्चर, नवाचार वैज्ञानिक कृषि यंत्र, खाद्य एवं सुरक्षा, परिवहन, माध्यमिक शिक्षा के छात्र-छात्राओं ने नवाचारी विज्ञान मॉडलों को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायिक सुशांत सांवरे, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र चंद्रभान भास्कर, जिला उद्यान अधिकारी रवि चंद्र जयसवार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत, कार्यक्रम संयोजक जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ. जयंत गुप्ता, प्रधानाचार्य हरि प्रकाश नारायण दुबे प्रधानाचार्य सुधीर मिश्रा, मदन चंद राजपूत, प्रबंधक अनूप गुप्ता, धीरेंद्र वर्मा, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें