ज्यादा हादसे शाम को
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि एक्सप्रेसवे शहर के बाहर से निकलते हैं। इनमें शहर से आने वाले वाहनों की कनेक्टिविटी निश्चित दूरी के बाद होती है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग शहर से निकलते हैं। इस कारण यहां से निकलने वाले वाहनों की संख्या अधिक होती है। इस वजह से यहां हादसों की आशंका अधिक रहती है। हादसे रोकने के लिए पुलिस कवायद करती है। ब्लैक स्पाट चिह्नित किए जाते हैं। पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाता है। सबसे ज्यादा हादसे शाम के समय अधिक होते हैं।
एक्सप्रेसवे पर हादसों की वजह
- निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाना
- तेज गति के दौरान वाहन का टायर फट जाना
- चालक को झपकी आने पर डिवाइडर या दूसरे वाहन से टक्कर
- वाहन को ओवरटेक करते समय डिवाइडर और दूसरे वाहन से टक्कर