फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिठाई में मिले मानक से अधिक रंग

Tue, 19 Nov 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम मंगलवार को कस्बे में आई। लोगों को मिलावट के बारे में जानकारी दी। मोबाइल लैब में जांच कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी। मिठाइयों में रंगों की मात्रा तय मानक से अधिक निकली।
विज्ञापन

टीम ने विभिन्न दुकानों से लड्डू, केक, समोसा, बर्फी, काला जामुन आदि 22 खाद्य पदार्थों की जांच की। इनमें लड्डू और सोनपपड़ी में रंगों की मात्रा अधिक पाई गई। इसको लेकर टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी और मात्रा के बारे में समझाया। कुछ दुकानदारों ने बिना ढके हुए समोसे आदि दुकानों पर रख लिए थे। सभी को खाद्य वस्तुओं को सही ढंग से शीशे के अंदर रखने के लिए कहा। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार भारती टीम में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें