फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोमांचक मुकाबले में मुरादाबाद ने आगरा की टीम को दी मात

Thu, 13 Nov 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 24 नेहरु स्टेडियम में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करतीं खिलाड़ी।
विज्ञापन
मैनपुरी। जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 11 मैच खेले गए। रोमांचक मुकाबले में मुरादाबाद की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगरा मंडल की टीम को 27-25 अंतर से हराया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय और कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच में आजमगढ़ ने चित्रकूट को 28-7 से, आगरा ने देवीपाटन को 30-11 से, आगरा ने मुरादाबाद ने आगरा मंडल को 27-25 से, सहारनपुर ने गोरखपुर को 22-9 से, मिर्जापुर ने प्रयागराज को 27-21 से, अलीगढ़ ने आगरा को 40-32 से और वाराणसी ने अयोध्या को 24-14 के अंतर से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
दूसरे दिन मैच का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार, वॉलीबॉल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, खेलो इंडिया प्रशिक्षण सुरेंद्र यादव, क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव, हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें