आगरा। 19वें मून स्कूल ओलंपिक की मशाल शुक्रवार को जाॅन मिल्टन पब्लिक स्कूल नेहरू एन्क्लेव पहुंची। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद बंसल ने मशाल ग्रहण की। मशाल को स्कूल परिसर में घुमाकर खेलों के इस महाकुंभ में भाग लेने की अपील की गई। शुभंकर गिल्लू के साथ बच्चों ने सेल्फी ली।
रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले एक नवंबर से होने जा रहे मून स्कूल ओलंपिक खेलों का होस्ट पार्टनर डीपीएस ताज सिटी और मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। जाॅन मिल्टन पब्लिक स्कूल में मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित व प्रधान संपादक मनीष तिवारी, आयोजन समिति के संयुक्त संयोजक सोमेश दुबे व सदस्य मनोज शर्मा का स्वागत स्कूल के एमडी विनोद बंसल, मोहित बंसल और विशाल बंसल ने किया।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता दुबे भी मौजूद रहीं। मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें 19वें मून स्कूल ओलिंपिक खेलों में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया।