फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की झड़ी ने खोली नालों की पोल: आवास विकास की सड़कें डूबीं, हाईवे की दो लेन भी लबालब; ये है तस्वीर

Wed, 26 Aug 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मंगलवार शाम करीब 25 मिनट की बारिश के बाद आवास विकास समेत कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकंदरा से खंदारी के बीच हाईवे की सर्विस लेन और दो लेन भी पानी में डूब गईं, जहां नालों की सफाई न होने को प्रमुख वजह बताया गया है।
 
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास, कैलाशपुरी, शास्त्रीपुरम, बोदला, सिकंदरा, गुरू के ताल समेत क्षेत्रों में मंगलवार शाम को बादल बरसे। करीब 25 मिनट तक सावन की झड़ी लगी तो चोक पड़े नालों के कारण सड़कों पर पानी भर गया। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3, 4, 7, जोनल पार्क, करकुंज रोड, कैलाशपुरी समेत क्षेत्रों की सड़कें पानी में डूब गईं। हनुमान मंदिर से सेक्टर चार पुलिस चौकी तक पेट्रोल पंप के पास एक फीट तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर सिकंदरा चौराहा से खंदारी चौराहा तक सर्विस लेन और सेंट्रल वर्ज के दोनों ओर ढलान पर पानी भर गया। इससे हाईवे के दो लेन पानी में डूब गए। सबसे ज्यादा पानी केके नगर, सिनर्जी हॉस्पिटल के पास, दक्षिणांचल कार्यालय के सामने भर गया। एनएचएआई के भूमिगत नालों की सफाई न होने के कारण सर्विस लेन पानी में डूबा रहा। हालांकि फतेहाबाद रोड, कलेक्ट्रेट, माल रोड, ताजगंज की ओर बारिश ही नहीं हुई।


पार्षद सुषमा जैन ने कहा कि जैन मंदिर के सामने वाली सड़क के साथ पार्क वाली रोड पूरी तरह से पानी में डूब गई। नालों की सफाई नहीं कराई गई है, जिस वजह से पानी निकल ही नहीं पा रहा।
विज्ञापन



पार्षद संजू सिकरवार का कहना है कि सीवर की समस्या पहले से है, ऐसे में बारिश होने से सड़कों पर पानी ज्यादा भरा है। यहां नालों की सफाई का बड़ा अभियान चलाया जाए, तब कुछ निजात मिलेगी।

पार्षद निरंजन सिंह ने कहा कि सभी सड़कें पानी भरने के कारण खराब हो रही हैं। नालों की सफाई कराई जाए, अन्यथा करोड़ों रुपये की नई बनी सड़कें बर्बाद हो जाएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें