फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: चमेली फर्श पर हैदराबाद की बच्ची को बंदरों ने घेरा, दहशत में आए पर्यटक

Thu, 06 Oct 2022 09:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में खूंखार हो रहे बंदरों ने गुरुवार को ताजमहल के चमेली फर्श पर हैदराबाद की बच्ची को घेर लिया। बच्ची के पिता ने किसी तरह बंदरों से उसके बचाया। बंदरों का झुंड देख पर्यटक डर गए थे। 
विज्ञापन
चमेली फर्श पर पर्यटकों के बीच घूमते बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा। गुरुवार को हैदराबाद से अपने मां-पिता के साथ ताजमहल देखने आई बच्ची को चमेली फर्श पर बंदरों ने घेर लिया और काटने का प्रयास किया। पिता ने हिम्मत दिखाकर बंदरों को भगा दिया। इस घटना से बच्ची खौफ में आ गई और देर तक रोती रही। ताज देखने की उसकी ख्वाहिश एक बुरा सपना बन गई। 

विज्ञापन


बच्ची के पिता जहांगीर ने बताया कि ताजमहल देखकर वह अपने परिवार के साथ फोटोग्राफी करा रहे थे कि मेहमानखाने की ओर से बंदरों का झुंड बच्ची पर हमला करने आ गया। जैसे-तैसे बंदरों से बच्ची को बचाया। यहां बंदरों का आतंक ज्यादा है। लगता ही नहीं कि ताजमहल को देखने आए हैं। बंदरों के कारण उनका टूर पूरी तरह से बेकार हो गया। बच्ची के घबरा जाने के कारण परिवार के लोग ताज के गुंबद पर जाए बिना ही चले गए। 

शहर में भी हैं बंदरों का आतंक 

ताजमहल में ही नहीं शहर में भी बंदर उत्पात मचाते हैं। 30 सितंबर को उत्पाती बंदर डीएम नवनीत सिंह चहल की एस्कॉर्ट जीप में घुस गए थे। जीप के अंदर बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। गाड़ी के अंदर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। डीएम की एस्कॉर्ट जीप में बैठे बंदरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ताजमहल में सितंबर माह में बंदरों के हमले की कई घटनाएं हुईं। 

विज्ञापन

ताजमहल में हो चुकी हैं कई घटनाएं 

  • 23 सितंबर को ताजमहल के पूर्वी गेट से निकल रहे भाई-बहन पर हमला कर दिया था। 
  • 20 सितंबर को स्पेनिश पर्यटक को ताजमहल का दीदार करने के दौरान बंदरों ने काट लिया था। 
  • 19 सितंबर को स्पेन की पर्यटक सांड्रा के पैर में बंदरों ने काट लिया था। उसी दिन 8 साल के बच्चे शोएब की पीठ पर बंदर ने काट लिया था।
  • 14 सितंबर को चमेली फर्श पर दो विदेशी युवतियों पर बंदरों ने हमला किया था। 
  • 12 सितंबर को स्वीडन की महिला पर्यटक पर हमला कर दिया था। उसे भी काट लिया था। 
  • 11 सितंबर को तमिलनाडु के शाहीन रशीद को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें