फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को 'लुटेरे' बंदरों ने छकाया, बैंक के सामने सराफ से डेढ़ लाख छीनकर फरार

Wed, 30 May 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बंदर ने लूट रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में बंदर ने सराफ का दो लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। पीछा करने पर 60 हजार रुपए तो फेंक दिए, 1.40 लाख रुपए लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


नाई की मंडी के हलका मदन निवासी सर्राफ विजय बंसल मंगलवार को बेटी नैनसी के साथ दो लाख रुपए जमा करने गए थे उनका खाता धाकरान चौराहे पर नाथ कॉम्प्लेक्स स्थित बैंक में है। 

रुपए से भरा थैला नैनसी के हाथ में था। प्रथम तल पर बैंक की सीढ़ी चढ़ते समय वहां मौजूद 3-4 बंदरों ने रुपए से भरा थैला छीन लिया। सर्राफ़ और उनकी बेटी के शोर मचाने पर बैंक के गार्ड ने बंदरों का पीछा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार की गड्डी लेकर फरार

पीड़ित पिता-पुत्री - फोटो : अमर उजाला
इस पर बंदरों ने 100-100 की छह गड्डियां चतुर्थ तल से नीचे फेंक दी। दो हज़ार के नोटों की गड्डी, जिसमें 70 नोट थे, वो लेकर भाग गया। सर्राफ़ ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया था। 

बंदर पुलिस को नोट की गद्दी दिखाकर पूरी इमारत में दौड़ाते रहे। पुलिस और सर्राफ ने जिस बंदर के पास नोटों की गड्डी थी उसे लालच भी दिया। बंदर ने नोटों की गड्डी नहीं लौटाई। 

पुलिस काफी देर तक बंदर को पकड़ने का प्रयास करती रही। इसके बाद बंदर 1.40 लाख रुपये लेकर भाग गए। कुछ ही देर में बंदर दो हजार के नोटों की गड्डी को लेकर गायब हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें