फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल पर बंदरों का आतंक जारी, अब इस देश के पर्यटक को काटा

Thu, 27 Oct 2022 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एएसआई ने बंदरों की रोकथाम के लिए ताज के बगीचों के चारों ओर तारों की फेंसिंग कराई थी, ताकि वह आसानी से ताज परिसर में नहीं पहुंच सकें। इसी तरह पेड़ों की टहनियां भी कटवाई गईं, मगर इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
ताजमहल परिसर में घूमता बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ताजमहल के पश्चिमी गेट पर ताज रेस्तरां के पास न्यूजीलैंड की एक एयरलाइंस कंपनी के आठ सदस्यीय दल के सदस्य पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने उछलकर पर्यटक के कूल्हे में काट लिया। पर्यटक को ताज परिसर में प्राथमिक उपचार दिलाया गया, लेकिन वैक्सीन नहीं मिली।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की एयरलाइंस कंटास के चालक दल के आठ सदस्य सूर्योदय पर ताज देखने पहुंचे थे। गाइड मुफीज अहमद ने बताया कि पश्चिमी गेट पर रेस्तरां के पास खड़े थे, तभी अचानक एक बंदर ने दल के सदस्य स्टीव के कूल्हे पर काट लिया। शोर मचाने पर बंदर तो भाग गया, मगर पर्यटक की हालत खराब हो गई। गाइड ने एएसआई के कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद ताज परिसर में ही प्राथमिक उपचार किया गया। पर्यटक एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने पर अड़ गया, मगर ताज में यह उपलब्ध नहीं थी। बाद में पर्यटक के साथियों ने अपने नई दिल्ली में वैक्सीन लगवाने की कहकर शांत किया। इसके बाद दल के सदस्यों ने अनमने मन से ताज का दीदार किया और चले गए।

बंदरों से बचाव को फेंसिंग भी नाकाम

एएसआई ने बंदरों की रोकथाम के लिए ताज के बगीचों के चारों ओर तारों की फेंसिंग कराई थी, ताकि वह आसानी से ताज परिसर में नहीं पहुंच सकें। इसी तरह पेड़ों की टहनियां भी कटवाई गईं, मगर इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। मुख्य गुंबद पर दो कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।

सितंबर में छह पर्यटकों को काटा

बंदरों ने सितंबर में छह पर्यटकों को निशाना बनाया। इसमें तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के एक-एक पर्यटक, स्वीडन, स्पेन के दो पर्यटक को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें