फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोस्त को बचा रहे बालक पर बंदर ने बोला हमला

Fri, 20 Feb 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल बालक आहिल
विज्ञापन
बाह। बंदर के हमले से बचाने के लिए अपने दोस्त के ऊपर लेटे 8 साल के बालक को बंदर ने जांघ पर काट लिया। छत से बंदर का बच्चा गिरने पर हमले से बचने को दोनों भागे थे।
विज्ञापन




कस्बे के सुनरट्टी मोहल्ले में बृहस्पतिवार को शमशाद का 8 साल का बेटा आहिल अपने दोस्त समद के साथ घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान छत से बंदर का बच्चा उनके पास गिरा। बच्चे के गिरने पर आहिल भागा, तो बंदर ने समद पर झपट्टा मारा। आहिल ने बताया कि समद को बचाने के लिए वह उसके ऊपर लेट गया। इस दौरान बंदर ने उसकी जांघ में काट लिया। परिजन और बस्ती के लोगों ने बंदरों को भगा कर उसको बचाया और इलाज के लिए बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे। बंदर के हमले में घायल आहिल की जांघ में 4 टांके लगे हैं। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि घायल बालक का उपचार और एआरवी की डोज दी गई है। बृहस्पतिवार को सीएचसी पर कुत्ते एवं बंदर के काटने के 18 मरीज आए थे। सबको एआरवी की डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें