मैनपुरी। थाना साइबर क्राइम ने धोखाधड़ी कर खातों से निकाली गई रकम को पीड़ितों को वापस कराया है।
इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि अनुराग दुबे निवासी कटरा देवी रोड की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि खाते में वापस कराई गई। वहीं कांती देवी निवासी भोजपुरा, शहर कोतवाली के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 40 हजार खाते में लाैटाए गए।
सुमित कुमार निवासी नगला पजाबा, ने फोन-पे के माध्यम से 20 हजार रुपये ठगों ने पार कर दिए थे। उनके पैसे भी वापस कराए गए। उन्होंने बैंक खातों की जानकारी किसी को भी न देने की अपील की। संवाद