फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती जलाकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्रीपारस हॉस्पिटल प्रकरण में एक महीने बाद भी पुलिस की जांच वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले पर अटकी है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया है। शुक्रवार शाम को युवा अधिवक्ता संघ के साथ विभिन्न एसोसिएशन ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि चार मृतकों के परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आक्सीजन बंद करने से मरीजों की मौत का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हॉस्पिटल के मालिक का वीडियो एक महीने पहले वायरल हुआ था। इस मामले में आक्सीजन की कमी का भ्रम फैलाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं। शुक्रवार शाम को शहीद स्मारक पर अधिवक्ताओं के पैनल के साथ विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी इकट्ठा हुए। उन्होंने मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा, संरक्षक सुनील शर्मा, युवा अध्यक्ष दीवानी शाखा अरविंद गौतम, मनोज भदौरिया, श्रेयांश गौतम, महान मुद्गल, संजय दीक्षित, मयंक दुआ, संयुक्त व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, अरविंद पाल, सोनम सिंह, विकास ग्रोवर, रिषी ठाकुर, विनोद जादौन, केपी सिंह, पीड़ित परिवार के अशोक चावला, अमित चावला, पियूष त्रिवेदी, संजय प्लेस एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
आगरा। दीवानी परिसर में विभिन्न बार के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डॉक्टर भीमराव आंबेडकर बार एसोसिएशन, एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन, आगरा एडवोकेट एसोसिएशन ने युवा अधिवक्ताओं के पैनल का समर्थन किया। एडवोकेट वेलफेयर फोरम के पांच सदस्य और डाक्टर आंबेडकर बार एसोसिएशन के दस सदस्य भी पैनल में शामिल हो गए। बैठक में अधिवक्ता सुनील शर्मा, नितिन वर्मा, जेपी शर्मा, केसी शर्मा, विजेंद्र बघेल, मंजू द्विवेदी, श्रेष्ठा मिश्रा, प्रदीप सिंह, अजय चाहर, सूरजभान भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आगरा। युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि पीड़ित अशोक चावला के प्रार्थनापत्र पर 16 जुलाई की तिथि कोर्ट में लगी है। पीड़ित राजू के प्रार्थनापत्र पर नौ अगस्त की तिथि लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें