फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर समुदाय के युवक ने घर में घुस कर की छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की रात घर में थी, तभी गैर समुदाय का युवक घर में घुस गया। उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। चीख पुकार पर जब परिजन जागे तो आरोपी भाग गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी शुक्रवार की रात घर में थी। आरोप है तभी आरोपी आमिर घर में चुपके से दाखिल हो गया। घर में मौजूद किशोरी के साथ छेडख़ानी करने लगा। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। वहीं आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला गैर संप्रदाय के युवक से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें