आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के ज्योति कुंज में दबंगों ने खुली गुंडई की। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। कपड़े फाड़ दिए। गाड़ियों को तोड़ दिया। पथराव भी किया। घटना का वीडियो वायरल हो गया। मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
वीडियो हुआ वायरल
कुछ लोगों ने पथराव करते युवकों को वीडियाे बना लिया। बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, पथराव, जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।