फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बैठी बालिका के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में मामा की दुकान बैठी बालिका के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर पीड़िता के पिता को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने नामजदों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की 11 वर्षीय पुत्री कस्बा में ही रहने वाले मामा के घर गई थी। शनिवार को वह मामा की किराने की दुकान पर बैठी थी तभी आरोपी दुकान के अंदर आ गया और बालिका के साथ छेड़छाड़ करने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग गया। पिता जब आरोपी के घर शिकायत लेकर गया तो आरोपी, उसके पिता व चाचा ने पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक व परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें