फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षिका के साथ छेड़खानी, केस दर्ज

Fri, 21 Feb 2025 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
- आरोपी फोटो वायरल करने की दे रहे धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षिका जब स्कूल पढ़ाने के लिए जाती है तो शोहदे परेशान करते हैं। फोटो को अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देते हैं। परेशान पीड़िता ने परिजन को इस बारे में जानकारी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी पुत्री एक स्कूल में शिक्षण कार्य कर रही है। बताया कि एक गांव का रहने वाला आरोपी अपने साथियों के साथ पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोपी पुत्री को धमकाते हैं कि अगर उनकी बात नहीं मानेगी तो तेरे परिवार को मार दिया जाएगा। अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोपी आए दिन असलहा लेकर घर के पास प्रदर्शन करते हैं। फोन पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। शोहदों की हरकतों से पीड़िता व परिजन दहशत में हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने हर्षित दुबे निवासी हर्राजपुर कलां व साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें