फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह पकड़ा छात्रा का हाथ, किशोरी ने मचाया शोर फिर हुआ मनचलों का कुछ ऐसा हाल कि...

Wed, 11 Dec 2019 11:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा के शोर मचाने पर लोग जुट गए। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। दस दिन से एक मोहल्ले के मनी, आसिफ और सलमान उसका पीछा कर रहे थे। उस पर बात करने का दबाव बनाते थे। किशोरी ने मना किया, लेकिन वह धमकी देने लगे। घर के पास भी आ गए। तीन दिन पहले किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इस पर परिजनों ने पूछताछ की। किशोरी ने घटना की जानकारी दे दी।

किशोरी सोमवार शाम को भैंसों का चारा लेने जा रही थी। तभी आरोपी युवकों ने उसे पकड़ लिया। हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर लोग जुट गए। इस पर आरोपी भागने लगे। एक युवक मनी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने एक महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

घटना सोमवार रात की है। महिला घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी जय सिंह उर्फ मुल्ला महिला के घर में घुस आया। उसने महिला को पकड़ लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का शोर सुनकर सास-ससुर आ गए।

उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी को चार महीने पहले घर में तांका झांकी करते पकड़ा था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें