आगरा के ताजगंज क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने रात में घर में घुसने की भी कोशिश की। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया, जिसके आदेश पर अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हुई है।
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ और पिटाई करने का आरोप लगाकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर थाना ताजगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि 22 मार्च की सुबह करीब 9 बजे उनकी 20 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी और छत पर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले असलम ने जानबूझकर पाइप से बेटी पर पानी डाला। विरोध करने पर आरोपी छत पर आ गया और बेटी को पकड़ लिया।
इसके बाद अश्लील हरकतें करने लगा, जिससे उसके कपड़े फट गए और शरीर पर निशान आ गए। पीटने पर बेटी चीखती-चिल्लाती हुई नीचे आ गई। उसी रात करीब 9 बजे आरोपी चार-पांच अन्य लोगों के साथ शराब पीकर उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा। बेटी ने दरवाजा नहीं खोला और परिजन को फोन कर बुलाया। उनके आने से पहले आरोपी फरार हो गया।