फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर शोहदों के युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ रास्ते में बाइक से पहुंचे शोहदों ने छेड़छाड़ की। इसका गांव के ही दो युवकों ने विरोध किया तो शोहदों ने अपने साथियों के साथ युवकों की पिटाई कर दी। घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रधान के साथ बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

सैंया थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा सोमवार को राजस्थान सीमा पर स्थित विद्यालय में पढ़ने गई थी। दोपहर दो बजे वह सहेलियों के साथ लौट रही थी। गांव पुरा जनकसिंह के पास बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। तभी वहां से गुजर रहे छात्राओं के गांव के दो युवकों ने इसका विरोध किया। इस पर शोहदों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों की पिटाई कर दी। जानकारी पर युवकों के गांव के लोग भी पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
इसके बाद पीड़ित युवक और ग्रामीण प्रधान के साथ सैंया थाना पहुंचे और घटना की शिकायत की। सैंया थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें