फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चेकअप के बहाने महिला मरीज से की गंदी हरकत, पति ने कर दिया हंगामा; निलंबित होगा मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी

Fri, 03 Apr 2026 09:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में चेकअप के दौरान महिला ने कर्मचारी पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया, जिससे हंगामा हो गया। शिकायत लिखित में न होने पर पुलिस कार्रवाई नहीं हुई, जबकि प्रशासन ने कर्मचारी को हटाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार को चेकअप कराने आई महिला ने कर्मचारी पर गलत हरकत का आरोप लगाया। इस पर महिला के पति ने हंगामा कर दिया। कर्मचारी भी इकट्ठा हो गए। पीड़ित ने 112 पर काल कर पुलिस बुला ली। हालांकि लिखित में शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं एसएन प्रशासन ने कर्मचारी के निलंबन की संस्तुति करते हुए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

घटना दोपहर तकरीबन 12:30 बजे की है। महिला को चेकअप कराना था। चिकित्सक ने मरीज को कमरा नंबर छह में भेजा गया था। तभी कर्मचारी आया। महिला ने शोर मचा दिया। इस पर लोग आ गए। बाहर ही पति भी खड़ा था।

महिला का कहना था कि कर्मचारी गलत तरीके से छू रहा है। मगर मरीज की ओर से कोई शिकायत नहीं की है। प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैनात था। उसे कार्य से हटा दिया गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें