फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रास्ता रोककर छेड़छाड़, पुलिस ने 12 दिन बाद लिखी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आधी आबादी पर आफत कम नहीं हो रही है। कमला नगर की एक महिला तिल्ली डॉन नाम के युवक से परेशान है। वह कई बार पुलिस के पास गई लेकिन सुनवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़ते गए। उसकी प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस ने 12 दिन लगा दिए। वहीं शाहगंज क्षेत्र की युवती को भी मोहल्ले के कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि नितिन गुप्ता उर्फ तिल्ली डाॅन क्षेत्र में ही रहता है। 13 अक्तूबर को वह एक संस्था के कार्यक्रम में शामिल होकर एक्टिवा स्कूटर से घर लौट रही थी। दयालबाग में डीईआई के पास तिल्ली ने रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर अपशब्द कहे। उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कुछ हुआ नहीं। 23 अक्तूबर को दोपहर में आरोपी ने रास्ते में रोक लिया। छेड़छाड़ की। इस पर डायल 112 पर शिकायत की। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।

मिशन शक्ति में भी सुनवाई नहीं
नवरात्र में पुलिस ने मिशन शक्ति का फेज-6 चलाया था। इसमें जगह-जगह शोहदों पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने से आरोपी के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस पहले दिन सुन लेती तो आरोपी तीसरी बार हरकत नहीं करता।
विज्ञापन



वर्जन
महिला ने जब लिखित शिकायत दी है, तब प्राथमिकी लिखी गई है। पुलिस शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करेगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता

मामला : 2
शाहगंज क्षेत्र की पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने कहा कि 22 वर्षीय बेटी को मोहल्ले के महेश, अंकित, राजकुमार, जय कुमार परेशान करते हैं। उसके ऊपर अश्लील कमेंट करते हैं। उसका मोबाइल नंबर ले लिया है। इसके बाद मैसेज भी भेजे रहे हैं। गलत काम करने का दबाव बना रहे हैं। इससे बेटी परेशान हैं। वह घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। 21 अक्तूबर को आरोपी ने घर के गेट पर आकर पत्थर मारे। परिवार की जान खतरे में हैं। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। आरोपी परिवार भी क्षेत्र में रहता है। मामले में जांच की जाएगी। पीड़िता के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें