फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर आंदोलन- मोहनपुर को ब्लॉक न बनाया तो विधानसभा चुनाव में मतदान का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर को विकासखंड बनाने की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने ऐलान किया है कि यदि जल्द ही मोहनपुर को ब्लॉक न बनाया तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इधर, पटियाली के नायब तहसीलदार ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने विश्वास दिलाया उनकी मांग को शासन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि आंदोलन स्थल पर नगरवासियों की बैठक हुई। इसमें एक स्वर में मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। आंदोलनकारियों का नारा था कि जब तक ब्लॉक नहीं तब तक मतदान नहीं। सुबोध पंडित और आदर्श गुप्ता ने कहा कि हमारा संकल्प है कि सरकार जब तक मोहनपुर को ब्लॉक घोषित नहीं कर देती, तब तक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। अनशनकारी प्रमोद गुप्ता और सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जनता ने एकजुटता प्रदर्शित करके यह दिखा दिया है कि हमारी मांग जनहित में उचित है। मुख्यमंत्री को मोहनपुर को विकासखंड घोषित करने की दिशा में पहल करनी चाहिए। इस दौरान भगवान सिंह राघव, राजेश गुप्ता, शफी अहमद, ऋषभ गुप्ता, अजीत गुप्ता, राजपाल कश्यप, दिनेश शर्मा, आमोद शर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, मुन्ना लाल, पीयूष साहू, बंगाली बाबू, अयूब खान, इसरार अहमद, चंचल वशिष्ठ, चंद्रभान मिश्रा, रोशन मिश्रा, आशीष मिश्रा, महिपाल राघव, सचिन पाठक, गौरव मिश्रा, करण भारद्वाज, ठाकुर अभय प्रताप, पवन वशिष्ठ, श्यामसुंदर मिश्रा, असलम खान, कुणाल पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें