फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोदी के मन की बात में आम के जिक्र से याद आए अटल

Mon, 01 Jun 2026 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मोदी के मन की बात: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आम का जायका लेते हुए
विज्ञापन
बाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में आम का जिक्र किया तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव में आम पर चर्चा शुरू हो गई है। ग्रामीणों में आम से जुड़ी अटल की यादें ताजा हो गई।
विज्ञापन


अटलजी का सानिध्य पाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह कहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री गर्मियों के मौसम में खाने के बाद आम का जायका लेना नहीं भूलते थे। अटलजी की भांजी बहू गंगा देवी ने और भतीजे राकेश वाजपेयी ने बताया कि अटलजी को आम का स्वाद पसंद था। इसके अलावा मालपुआ और झरबेरी के बेर भी खूब पसंद करते थे। मालपुआ की दावत खाने के लिए तो दूर-दूर तक चले जाते थे। बाह के विनोद जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात में आम का जिक्र होते ही अटलजी से जुड़ी हुई यादें ताजा हो गई हैं। इतना ही नहीं मन की बात सुनने वाले बाह के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलखान सिंह राठौड़, जैतपुर के कुलदीप भदौरिया, जरार के सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जिक्र कर कहा कि कृषि अर्थ व्यवस्था के लिए आम बहुत विशेष हैं। हौसला अफजाई से किसानों में उत्साह का संचार हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें