फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धौलपुर से लापता जगनेर के युवक का पार्वती नदी में मिला शव

Mon, 01 Jun 2026 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सुरेंद्र माहोर फाइल फोटो 38 वर्ष
विज्ञापन
जगनेर (आगरा)। कस्बा जगनेर की गल्ला मंडी बसेड़ी रोड निवासी एक युवक का शव छह दिन बाद राजस्थान के सैपऊ थाना क्षेत्र के विक्रमपुरा गांव में पार्वती नदी के पास मिला। रविवार दोपहर शव मिलने की सूचना से इलाके के लोग सन्न रह गए। मृतक के परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जगनेर निवासी सुरेंद्र माहौर (38) का पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण पत्नी मायके बजरंग कॉलोनी, धौलपुर में रह रही थी। 25 मई को सुरेंद्र पत्नी के बुलाने पर ससुराल गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। शनिवार को पत्नी ने धौलपुर थाने में सुरेंद्र की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर को पार्वती नदी के पास सुरेंद्र का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पर सैपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुरेंद्र के परिजन ने ससुराल पक्ष पर सुरेंद्र की हत्या करने और शव को नदी किनारे फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें