फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी अंकल, मेरे दिल में छेद है, मदद कीजिए

Fri, 18 Dec 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मोदी अंकल, प्लीज मेरी हेल्प कीजिए। मैं खेलता हूं तो मेरे चेस्ट में दर्द होने लगता है। ठीक से पढ़ भी नहीं पाता। मुझे चक्कर आने लगते हैं। डाक्टर ने बताया है कि मेरे दिल में छेद है। ऑपरेशन से ठीक हो सकता है लेकिन इसमें बहुत पैसे लगेंगे। मेरे पापा के पास इतने पैसे नहीं है, आप मेरी मदद कीजिए...’
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को यह खत भेजा है मोहल्ला नौबस्ता के ध्रुव ने। मदिया कटरा के टोरंटो पब्लिक स्कूल में कक्षा में दो पढ़ने वाला आठ साल का ध्रुव चौधरी कई सालों से यह तकलीफ झेल रहा है। प्राइवेट नौकरी करने वाले उसके पिता देवराज चौधरी बताते हैं कि बीती मई में जब तकलीफ बढ़ी तो उसे दिल्ली ले गए। वहां चेकअप से पता चला कि उसके दिल में छेद है।
डाक्टर ने बताया कि ऑपरेशन से ठीक हो सकता है, इसमें छह लाख का खर्च आएगा। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे इतना खर्च वहन कर पाएं। देवराज के दो बच्चों में ध्रुव बड़ा है। छोटी बेटी खुशी पांच साल की है। वह इसी स्कूल में पढ़ती है। देवराज चौधरी सिविल डिफेंस में सेक्टर वार्डन भी हैं।
विज्ञापन

हमें पीएम से पूरी उम्मीद है
ध्रुव की मां पूनम ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सुना है कि उनके पास किसी की पीड़ा पहुंच जाए, तो वे उसकी मदद जरूर करते हैं। रेडियो पर मन की बात में ऐसे कई किस्से सुने हैं। इसलिए पूरी उम्मीद है।
तैय्यबा की कर चुके हैं मदद
जैसे ध्रुव के दिल में छेेद है, वैसे ही मंटोला की तैयबा के दिल में भी था। उसने इसी साल मई में पीएम को स्कूल की कॉपी पर लिखकर खत भेज दिया। मोदी ने उसकी मदद की। उसका दिल्ली में ऑपरेशन कराया। अब तैय्यबा एकदम ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें