फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाओ-बचाओ की पुकार सुन गंगा पर मची भगदड़

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में मोकड्रिल के दौरान गंगा में डूबे एक युवक को स्ट्रेचर पर ले जाते राहत एवं बचा? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। कादरगंज गंगाघाट पर बचाओ-बचाओ की पुकार होने लगी। यह पुकार सुनकर ग्रामीण हैरत में आ गए। चार लोगों के बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना प्रसारित फैलते ही प्रशासनिक टीमें सक्रिय हो गईं। गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। यह नजारा था बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों को लेकर हुई मॉकड्रिल का। लाइफ सेव जैकेट के साथ राहत व बचाव दल ने लोगों को बचाया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर चिकित्सा दी।
विज्ञापन

गंगा में जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाके में मॉकड्रिल कराया गया। ये मॉकड्रिल बरबारा, लहरा, रिकहरा, सहवाजपुर, मुज्जफरनगर व कादरगंज पर किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की गई। गंगा में लाइफ सेव जैकेट के साथ गोताखोर उतारे गए। लोगों को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार सहवाजपुर, मुज्जफरनगर पर मॉकड्रिल के दौरान मौजूद रहे। पटियाली कादरगंज गंगाघाट पर एसडीएम शिवकुमार, नायब तहसीलदार आसिफ अली व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के उपाय बचाए गए।
- बाढ़ प्रभावित इलाकों में मॉकड्रिल कराकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। कैसे ग्रामीण बाढ़ की स्थिति में गिर जाने पर बचाव करें और किस तरह से राहत दल काम करें। योगेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें