फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Jul 2019 10:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सावन माह में शिवालयों पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था न होने पर रोष व्यक्त किया। नगर निगम परिसर में धरने के दौरान मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग करते हुए अपर नगर आयुक्त केबी सिंह को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


गुरुवार को विहिप कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए शिवालयों पर समुचित सफाई व प्रकाश व्यवस्था करने, सावन माह के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या से आरंभ होने वाली प्राचीन शिव परिक्रमा मार्ग की मरम्मत कर सफाई व प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था करने की मांग की। 

इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग पर मीट, शराब की दुकानों को पूरी तरह से बंद कराने, महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में बजरंग दल के संयोजक राकेश त्यागी, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, रीना शर्मा, दिग्विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, आगरा सेवा संस्था ने भी शिवालयों के आसपास साफ-सफाई करने और परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। संस्था के लोगों ने अपर नगर आयुक्त केबी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें