फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़कर किए मोबाइल चोरी

विज्ञापन
24एमएनपी-10-भांवत चौराहे पर मोबाइल की दुकान में चोरी के बाद टूटा शटर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के भांवत चौराहा के पास मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये कीमत के मोबाइल और नकदी पार कर दी। सोमवार की सुबह जानकारी होने के बाद दुकान स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तहरीर पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी सतेंद्र कुमार भांवत चौराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास वैष्णवी कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने फोन कर ताले टूटे होने की सूचना दी। सतेंद्र दुकान पर पहुंचे। दुकान में जाकर देखा तो मोबाइल और गोलक में रखी नकदी गायब थी। दुकान स्वामी के अनुसार करीब दो लाख कीमत के मोबाइल व करीब डेढ़ हजार की नकदी चोरी हुई है। कोतवाल भानुप्रताप सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें