फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल मिले... रेल यात्रियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रेल यात्रियों की सुरक्षा और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में जीआरपी अनुभाग आगरा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों से गुम या चोरी हुए 585 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 1,34,55,000 रुपये है। जब लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन मिले तो खुशी से उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी अनिल कुमार झा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सर्विलांस और जीआरपी थानों की संयुक्त टीमों ने विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों से गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। सीओ जीआरपी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। चार माह के अभियान में जीआरपी आगरा कैंट से 180, आगरा फोर्ट से 17, मथुरा से 178, अलीगढ़ से 31, टूंडला से 24, फिरोजाबाद से 19, इटावा से 26, कासगंज से 33, फर्रुखाबाद से 63, मैनपुरी से एक और हाथरस सिटी से 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
इनमें कई मोबाइल बड़ी कंपनियों के और काफी महंगे हैं। शुक्रवार को एसपी रेलवे ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए। फोन बरामदगी में सर्विलांस टीम प्रभारी दीपक मिश्रा, मोहित कुमार, अंकुर मिश्रा, योगेंद्र कटारा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें