फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मोबाइल टावर टेक्नीशियन की मौत

विज्ञापन
कासगंज के पोस्टमार्टम गृह पर सड़क हादसे में मृतक मोबाइल टावर टेक्निशियन के शोकाकुल परिजन। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज अलीगढ़ मार्ग पर ढोलना क्षेत्र में एक बाइक सवार मोबाइल टेक्नीशियन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार दिनेश कुमार (30) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी दौरऊ छर्रा जनपद अलीगढ़ हुआ। वह मोबाइल टावर कंपनी में टेक्नीशियन का काम करता था। बुधवार की देर शाम वाहिदपुर पर मोबाइल टावर पर सर्वर डाउन की शिकायत पर तकनीकी खामी को दुरुस्त करने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
जब राहगीरों ने उसकी बाइक और उसे गिरा हुआ देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसकी मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुर हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें