फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कड़े पहरे में होगी जुमे की नमाज, इन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

Fri, 27 Dec 2019 10:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा मंडल में इंटरनेट सेवा एक बार फिर से बंद करने का फैसला लिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह इंटरनेट सेवा बंद हो गई। सुबह-सुबह मोबाइल पर कंपनियों के मैसेज भी आना शुरू हो गए। अगर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य रहती है तो इसे शुक्रवार की शाम फिर से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले शुक्रवार को फिरोजाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में हिंसा हुई थी। इसे देखते हुए जुमे की नमाज इस बार कड़े पहरे में होगी। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने के बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स बुधवार से बढ़ा दी गई।

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने इंटरनेट सेवा बंद किए जाने का आदेश जारी किया। इसमें यह भी बताया गया है कि लूप लाइन और लीज लाइन सेवा भी बंद रहेगी। इंटरनेट सेवा बंद किए जाने की वजह सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलना बताई गई है। डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि धारा 144 के तहत ही इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद में भी जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन ने पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। मोबाइल इंटरनेट सेवा को आज व शुक्रवार को बंद रखने का फैसला लिया है। 

मथुरा में भी 27 दिसंबर की शाम को छह बजे इंटरनेट बंद रखने का फैसला प्रशासन ने लिया है। लोगों के मोबाइल पर इंटरनेट सेवा बंद होने के मैसेज आने शुरू हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें