फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल आटा चक्की फटी, किशोर की मौत, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नीवलपुर में सोमवार सुबह मोबाइल आटा चक्की फट जाने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से लोग काफी घबरा गए । वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। गांव नीवलपुर निवासी रामबृजेश(40) पुत्र दामोदर परिवार में त्रियोदशी संस्कार की दावत के लिए ट्रैक्टर चालित मोबाइल आटा चक्की से गेहूं की पिसाई करा रहे थे। उनके साथ उनका बेटा शिव प्रताप(11) परिवार के ही मेहताब (45) पुत्र राजकुमार, मुरली(16) पुत्र जयवीर सिंह एवं रिश्तेदार एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी जोरावर(45) भी खड़े हुए थे। इसी बीच गेहूं पिसाई के दौरान तेज आवाज के साथ चक्की फट गई। तेज गति से टूटे पत्थर चक्की के पास खड़े लोगों को जा लगे।
जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन पटियाली और फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सालयों में ले जाया गया। इलाज को ले जाते समय मुरली की मौत हो गई। जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार फर्रुखाबाद निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। आटा चक्की गांव के ही जितेंद्र पुत्र फुुलवारी की थी। घटना के बाद से मृतक और घायलों के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि किसी ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

वर्जन-
- घटना बेहद दुखद है। एसडीएम से घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है। उसके बाद जो भी संभव होगी जांच कराकर मदद की जाएगी। - अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम।
- अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। शवों का पोस्टमार्टम भी परिजनों ने नहीं कराया। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएग। ी- वीरेंद्र इंदौलिया, कोतवाली प्रभारी पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें