फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची से रेप की कोशिश, भीड़ ने आरोपी युवक को दी ये सजा

Tue, 03 Jul 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आरोपी की पिटाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार को 10 वर्षीय बच्ची से युवक ने रेप की कोशिश की। बच्ची शोर मचाते हुए घर भागी। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। उन्होंने आरोपी युवक को दबोच लिया। 
विज्ञापन


बच्ची से दरिंदगी के प्रयास का पता चलने पर लोग भड़क गए। उन्होंने आरोपी को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा। सूचना पर पुलिस आ गई। 

पुलिस किसी तरह उसे लोगों से अलग कर हिरासत में लेकर गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बालिका घर से बाजार टाफी लेने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के कपड़े फाड़े

रास्ते में उसे मोहल्ले के नेमीचंद्र ने पकड़ लिया, उसे रुपयों का लालच देकर झाड़ियों में ले गया। इसके बाद उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। बच्ची ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। 

बाद में बच्ची किसी तरह उससे बचकर भाग निकली। घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी को ढूंढा तो वो मोहल्ले में ही मिल गया, उसे लोगों ने पकड़ लिया, उसे पेड़ से रस्सी से बांध दिया। 

इसके बाद लात-घूंसों से पिटाई लगाई। महिलाओं ने भी उसे चप्पलों से पीटा। आरोपी जान बचाने के लिए चीखने लगा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

रेप की कोशिश का आरोपी की पिटाई के दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो तकरीबन ढाई मिनट का है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें