आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार शाम चार बजे कठफोरी के पास एक कार सामने जा रहे कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार सवार प्रयागराज के निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता, उनकी पत्नी और चालक की मौके पर मौत हो गई। हादस के बाद कंटेनर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
एक्सप्रेसवे पर इटावा की ओर से आ रही महेंद्रा एक्सयूबी कार शाम करीब चार बजे कठफोरी के पास कंटेनर में पीछे से घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने यकायक गति धीमी कर ली थी। इसलिए कार पीछे से जा टकराई।
टक्कर से कार का आगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ सिरसागंज संजय वर्मा व एसएचओ सुनील तोमर और कठफोरी चौकी प्रभारी सौरभ शर्मा सहित काफी फोर्स पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से तीनों को कार से बाहर निकाला।