फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में मां-बेटे की मौत पर बवाल, भीड़ का विधायक पर हमला

Sun, 19 Nov 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा)
विज्ञापन
anger - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा के फरह-बेरी मार्ग स्थित क्षतिग्रस्त धर्मपुरा पुलिया से गुजरते समय शनिवार की दोपहर एक बाइक रजबहा में गिर गई। बाइक सवार दंपति, दो साल का बेटा और छह साल की भांजी पानी में डूब गए। महिला और उसके बेटे के शव को तो बरामद कर लिया गया लेकिन युवक और उसकी भांजी का अभी तक सुराग नहीं लगा है। प्रशासनिक मदद न मिलने से गुस्साई भीड़ ने मौके पर पहुंचे विधायक पूरनप्रकाश पर हमला कर दिया। सुरक्षा कर्मी के साथ भी मारपीट हुई। करीब दो घंटे तक बवाल होता रहा।  
विज्ञापन

  यह दर्दनाक हादसा शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे फरह से बेरी को जाने वाले मार्ग पर धर्मपुरा पुलिया पर हुआ। यहां बेरी की तरफ जा रही एक बाइक क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरते समय फतेहपुर सीकरी रजबहा में गिर गई। बाइक पर दंपति, उनका बेटा और भांजी सवार थे। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। भीड़ मौके पर पहुंच गई। स्थानीय युवक रजबहा में कूद गए और सबसे पहले बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया।

करीब साढ़े तीन घंटे बाद महिला का शव निकाला। रजबहा से निकाली गई बाइक पर लिखे नंबर के आधार पर जब पुलिस ने पड़ताल कराई तो दंपति की पहचान सलमू (25) और उसकी पत्नी हसीना (19), दो वर्षीय पुत्र फैज और छह साल की भांजी जिहाना के रूप में हुई। सलमू भरतपुर (राजस्थान) के गांव ठेई चिकसाना का रहने वाला है और परिवार के साथ हाथरस से लौट रहा था। जब सूचना के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अफसर नहीं पहुंचे तो भीड़ में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड से भी मारपीट की गई

anger - फोटो : amar ujala
इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश मौके पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ का कहना था कि हादसे के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। गुस्साई भीड़ को जब विधायक ने शांत कराने की कोशिश की तो विधायक से भिड़ गए।

धक्का मुक्की होने लगी। उनके सुरक्षा गार्ड से भी मारपीट की गई। किसी तरह विधायक भीड़ से निकलकर आए। विधायक पूरन प्रकाश का कहना है कि भीड़ ने उन पर हमला किया है। देर रात तक सलमू और भांजी जिहाना का कोई सुराग नहीं लग सका है।   एसएसपी मथुरा स्वप्निल ममगाई ने कहा कि ‘भाजपा विधायक पूरन प्रकाश उनसे मिलने के लिए आए थे। फरह के गांव धर्मपुरा में उनके साथ जो घटना हुई थी उससे अवगत कराया। अगर विधायक तहरीर देंगे तो मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें