सहायक आयुक्त औषधि ने तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। बीते महीने निरीक्षण में दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल नहीं मिले थे, एक्सपायर्ड दवाएं भी एक साथ रखी पाई थी। बिल प्रस्तुत न करने पर कार्रवाई की गई है।
औषधि विभाग की टीम ने श्रीराम केमिस्ट इरादत नगर सैंया का निरीक्षण किया था। यहां पर बिना फार्मासिस्ट के ही दवाओं की बिक्री की जा रही थी। फार्मासिस्ट के बारे में पूछा तो सही जानकारी नहीं दे पाया।
अछनेरा के जयदुर्गा मेडिकल स्टोर और नितिन मेडिकल हॉल कमला नगर के निरीक्षण में एक्सपायर्ड दवाएं अलग रैक में नहीं रखी गईं थीं। बिल अधूरे थे, दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल मांगे तो विक्रेता उपलब्ध नहीं करा पाया। इनको नोटिस देकर बिल मांगे थे, लेकिन उपलब्ध न कराने पर लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनको नोटिस देकर सात दिन में बिल प्रस्तुत करने को कहा गया है।