फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव 2022: सख्त सुरक्षा घेरे में होगा मतदान, प्रशासन ने की ये खास तैयारी 

Sat, 02 Apr 2022 05:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा। शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान नौ अप्रैल को जिले के नौ मतदान केंद्रों पर होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए इसके लिए पोलिंग टीमों का गठन शुरू कर दिया है। इन मतदान केंद्रों पर 1599 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने मतदान केंद्रों के हिसाब से नौ सेक्टरों में बांटते हुए अफसरों को तैनात किया है, जिससे मतदान वाले दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।

विज्ञापन


चुनाव को लेकर प्रचार अभियान काफी तेज हो गया है। मतदाताओं से संपर्क साधने में भाजपा, सपा के पदाधिकारी व प्रत्याशी जुटे हैं। जिले के प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही नगर निगम में पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत सदस्य मतदान कर सकेंगे।

टूंडला के वीरी सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में 198 मतदाता मतदान करेंगे। ब्लॉक कार्यालय नारखी में नारखी ब्लॉक के 161 मतदाता मतदान करेंगे। फिरोजाबाद की नई तहसील भवन प्रांगण में फिरोजाबाद नगर निगम, ब्लॉक के बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य वोट डालेंगे। यहां 289 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत एका में 149, नगर पंचायत फरिहा के 27 मतदाता ब्लॉक एका में मतदान करेंगे। ब्लॉक जसराना प्रांगण के मतदान केंद्र पर (नगर पंचायत जसराना के 12 और क्षेत्र पंचायत जसराना के 108 मतदाता),  ब्लॉक खैरगढ़ के 146 मतदाता ब्लॉक में वोटिंग करेंगे। तहसील कार्यालय शिकोहाबाद प्रांगण में (क्षेत्र पंचायत शिकोहाबाद के 164, नगर पालिका के 26 मतदाता), क्षेत्र पंचायत मदनपुर के 165, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के 27 मतदाता नगर पालिका परिषद सिरसागंज के प्रांगण में मतदान करेंगे।

ब्लॉक अरांव के 127 मतदाता ब्लॉक कार्यालय के केंद्र पर वोट देंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी और एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए पोलिंग टीमों का गठन कर दिया गया है। पोलिंग टीमों को आठ अप्रैल को सुबह आठ बजे से सिविल लाइन दबरई से रवाना किया जाएगा। नौ अप्रैल को संबंधित स्थान पर चुनाव कराने के बाद मतपेटिकाओं को नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति टूंडला रोड जनपद आगरा पर जमा कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें