फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिर गई एक साल की मासूम, मौत

Sat, 02 Apr 2022 05:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घर के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। एक साल की बच्ची खेलते-खेलते पानी से भरे टब के पास पहुंच गई। न जाने कैसे वह उसमें गिर गई, जिसके बाद बाहर नहीं निकल पाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गांव कंचनपुर में घर में बच्चों के साथ खेल रही एक वर्षीय मासूम किसी तरह से पानी से भरे टब में गिर गई। जानकारी होने के बाद परिजन आनन-फानन चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी सलीम खान के घर में शनिवार की सुबह परिवार के बच्चे आपस में खेल रहे थे। सलीम की एक वर्षीय पुत्री सौम्या भी उन बच्चों के बीच में जाकर खेलने लगी। इस बीच किसी तरह से सौम्या आंगन में एक किनारे रखे पानी भरे टब में सिर के बल जा गिरी। इस बात की जानकारी जब तक किसी को होती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों ने जब बच्ची की आवाज नहीं सुनी, तो उसे घर में देखना शुरू कर दिया। आंगन में जब परिवार को लोग पहुंचे, तो बच्ची को पानी के टब में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बच्ची को टब से बाहर निकाला और तत्काल ही उसे चिकित्सक के यहां ले गए। 
विज्ञापन


चिकित्सक द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। हादसे की खबर मिलते ही अन्य परिजन, रिश्तेदार व आसपास के लोग एकत्र हो गए। गमगीन माहौल में मासूम के शव को दफनाया गया। हादसे के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

बच्चों का रखें ध्यान

- कभी भी छोटे बच्चों को नजरों से दूर न होने दें।

विज्ञापन

- घर में छोटे बर्तन जैसे टब, बाल्टी आदि में यदि पानी भर कर रखें तो ढकें जरूर।
- रात को सोते समय भी छोटे बच्चों को मां बाप बीच में सुलाएं।
- बाथरूम का दरवाजा बंद रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें