फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छावनी परिषद का बैरियर तोड़ने पर विधायक ने लिखाई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर स्थित आरएमओ कार्यालय के पास एक टेंपो चालक ने छावनी परिषद के एक गर्डर में टक्कर मार दी। रास्ते से गुजर रहे विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश ने पुलिस से शिकायत की। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

छावनी विधायक ने बताया कि वह 12 जून की रात 10:45 बजे कार्यक्रम में शामिल होकर लाैट रहे थे। तभी ग्वालियर मार्ग पर स्थित आरएमओ कार्यालय के पास ओवरलोड टेंपो का चालक छावनी परिषद की ओर से लगाए गए बैरियर की गर्डर को निकालने लगा। उन्होंने मना किया लेकिन वह नहीं माना। उसने जानबूझकर टेंपो से गर्डर में टक्कर मार दी। बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस आ गई। चालक दिलशाद और उसके साथी शाहिद ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इस पर उन्होंने थाना सदर में तहरीर दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

-कई जगह लगाए हैं बैरियर और गर्डर
छावनी परिषद ने सदर के कई क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए बैरियर लगा रखे हैं। इनमें शहजादी मंडी, नंद टाॅकीज और आरएमओ ऑफिस के पास गर्डर लगे हैं। मगर बड़े वाहनों के चालक गर्डर के बीच से निकलने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें